जौनपुर पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए।
जौनपुर संवाददाता – पुष्पेंद्र सिंह
जौनपुर। जनपद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए हुए सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ ने संबंधित थानाध्यक्षों से टेलीफोनिक वार्ता करते हुए मामलों में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी ने जनसुनवाई के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।