जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सतीष कुमार को लोक वाणी तिराहा शाहगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जौनपुर संवाददाता – पुष्पेंद्र सिंह
जौनपुर। जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी सतीष कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को लोक वाणी तिराहा, शाहगंज से हिरासत में लिया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएगी।