रामपुर में 11 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का टेक्नीशियन एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार !

रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के संविदा टेक्नीशियन को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। किसान की शिकायत पर की गई ट्रैप कार्यवाई।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर। जनपद रामपुर के कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाई करते हुए बिजली विभाग के एक संविदा टेक्नीशियन को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाई मौके पर ट्रैप के माध्यम से की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सुखविंदर सिंह ने बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम मुरादाबाद से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने पूरे मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने रिश्वत की रकम ली, एंटी करप्शन टीम ने तत्काल उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नितेश सिंह के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में संविदा कर्मी/टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। बताया गया कि वह गोविंदपुरा बिजली घर पर तैनात था।

एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम ₹11,000 बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाई के लिए संबंधित थाने ले जाया गया।

इस कार्यवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आम जनता में एंटी करप्शन टीम की इस सख्त पहल की सराहना की जा रही है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment