बहराइच: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटा परिवार जुड़ा, आपसी सुलह से विवाद समाप्त!

बहराइच में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद में सुलह कराकर एक परिवार को टूटने से बचाया गया!

बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने और पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा सराहनीय पहल की गई!

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक आवेदिका द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था! मामले के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को आवश्यक निर्देश दिए गए!

परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया! दोनों पक्षों को विस्तारपूर्वक समझाया गया, जिसके फलस्वरूप आपसी मतभेद समाप्त हुए और दोनों पक्ष भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए साथ रहने पर सहमत हुए!

सुलह के उपरांत दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाकर परिवारिक दायित्वों का सही तरीके से पालन करने की सलाह दी गई, जिससे एक परिवार को टूटने से बचाया जा सका!

इस सराहनीय कार्य में शामिल समझौता कराने वाली टीम
उ0नि0 रमाशंकर मिश्र, म0हे0का0 संगीता यादव, म0का0 छाया द्विवेदी एवं म0का0 गिरजावती यादव की भूमिका सराहनीय रही!

पुलिस विभाग की इस पहल से यह स्पष्ट संदेश गया है कि संवाद और समझदारी के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है और समाज में रिश्तों को बचाया जा सकता है!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment