रामपुर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी, वार्षिक निरीक्षण, शाखाओं की जांच और उत्कृष्ट कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया!
रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान
रामपुर। रामपुर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन के साथ परेड एवं वार्षिक निरीक्षण किया गया!
निरीक्षण के दौरान परेड की सलामी ली गई और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल एवं शारीरिक दक्षता का गहन अवलोकन किया गया!
पुलिस अधीक्षक ने परेड के माध्यम से बल, समन्वय और अनुशासन की स्थिति का बारीकी से आकलन किया!


इसके उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों, बैरकों, शस्त्रागार, भोजनालय, वाहन शाखा एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया!
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन एवं रख-रखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!


वार्षिक निरीक्षण के उपरान्त उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारीगण को पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया!
सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया!
इस निरीक्षण से पुलिस लाइन में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया!