भिवंडी में नेशनल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर व ठाणे पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में यातायात पुलिस, ऑटो चालक व आम जनता के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया!
भिवंडी संवाददाता – अरविंद जैसवार
भिवंडी। नेशनल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर व पीस हेल्पिंग फाउंडेशन एवं ठाणे पुलिस आयुक्तालय की यातायात नियंत्रण शाखा के संयुक्त तत्वावधान में यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया!
इस शिविर में यातायात नियंत्रण में कार्यरत पुलिस जवानों के साथ-साथ ऑटो रिक्शा चालकों एवं आसपास के क्षेत्र की आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया!


कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के जवानों को अपनी व्यस्त ड्यूटी के बीच स्वास्थ्य जांच का अवसर मिला, क्योंकि लगातार ड्यूटी के चलते उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं मिल पाता है!
आरोग्य शिविर में आंखों की जांच, रक्त जांच एवं संपूर्ण शारीरिक परीक्षण किए गए, जिसमें सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया!


शिविर में यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं जवानों के साथ बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा चालकों की भी स्वास्थ्य जांच की गई!
इस अवसर पर यातायात नियंत्रण अधिकारियों ने नेशनल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर के जब्बार शेख सहित सभी सहयोगियों एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया!
आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे सेवा में लगे कर्मियों एवं आम नागरिकों को लाभ मिल सके!
