रामपुर में थाना भोट का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!

रामपुर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के साथ थाना भोट का वार्षिक निरीक्षण किया, अभिलेखों, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई!

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के साथ थाना भोट का वार्षिक निरीक्षण किया गया!
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में उपलब्ध अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया तथा उनके रख-रखाव, साफ-सफाई एवं प्रविष्टियों की जांच की गई!

इसके साथ ही थाना परिसर में स्थित कार्यालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया!
गोष्ठी में उनके व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य तथा कार्य–जीवन संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई!
इसके साथ ही यक्ष एप के उपयोग एवं महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए!

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment