अमेठी में आपरेशन रक्षा अभियान के तहत संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाई, अमेठी बाजार से 3 बालिकाओं को बाल श्रम से मुक्त कर प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी दी गई!
अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक
अमेठी। शासन के निर्देशानुसार बच्चों के दुर्व्यापार एवं बाल श्रम से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद अमेठी में “आपरेशन रक्षा” अभियान दिनांक 16 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक संचालित किया गया!
इसी क्रम में आज 30 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा सघन छापेमारी कार्यवाई की गई!


इस अभियान में पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) एवं मानव तस्करी रोधक इकाई (एएचटीयू) की संयुक्त टीम शामिल रही!
संयुक्त टीम द्वारा अमेठी बाजार का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ प्रतिष्ठानों पर नाबालिग बालिकाओं से कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई!
जांच के दौरान 03 बालिकाएं बाल श्रम में लिप्त पाई गईं, जिन्हें तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराया गया!
मौके पर मौजूद बालिकाओं के अभिभावकों को बाल श्रम न कराने की सख्त चेतावनी दी गई तथा भविष्य में बाल श्रम न कराने का संकल्प भी कराया गया!
अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित कराने एवं उन्हें स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया!
वहीं संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में बाल मजदूरी न कराने के निर्देश दिए गए!
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित के विरुद्ध बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाई की जाएगी!
इस कार्यवाई में बाल कल्याण समिति अमेठी के अध्यक्ष/सदस्य, संबंधित थानों की पुलिस टीम, एएचटीयू अमेठी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) अमेठी की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही!