अमेठी के गौरीगंज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने मतदान के महत्व को समझते हुए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया!
अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक
अमेठी!
गौरीगंज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, अमेठी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज, गौरीगंज के परिसर में संपन्न हुआ!
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा!
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेवायोजना अधिकारी अनुपमा रानी, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रुचि सिंह, प्रधानाचार्या गीता वर्मा, जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के.के. मिश्र एवं लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ!

इसके पश्चात मतदाता जागरूकता पदयात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया!
रैली के दौरान
“मेरा वोट, मेरा अधिकार”,
“लोकतंत्र की मजबूती, मतदान से”,
“मेरा भारत, मेरा वोट”
जैसे नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया!
युवाओं की शारीरिक सक्रियता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से रस्सी कूद सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे अनुशासन एवं टीम भावना का विकास हुआ!
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई, जिसमें निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान करने का संकल्प लिया गया!

इस अवसर पर फर्स्ट टाइम वोटर युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे उनमें मतदान के प्रति गर्व और जागरूकता का भाव उत्पन्न हुआ!
जिला युवा अधिकारी ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं और उनका प्रत्येक मत देश के भविष्य को दिशा देता है!
कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भागीदारी की!
कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनवाइवी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया!
इस अवसर पर पूर्व एनवाइवी आकाश गुप्ता, युवा मंडल अध्यक्ष अभय शर्मा, जगन्नाथ, अध्यापक निलेश गुप्ता, अध्यापिका शिप्रा पाण्डेय, वंदना सिंह, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे!
अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया!