बहराइच में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला पुलिस टीमों ने बाजारों, चौराहों व धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया!
बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान
बहराइच!
जनपद बहराइच में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए!
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण किया गया!
महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन और पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया!


जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई!
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई!



इसके साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया!
अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें!