सुलतानपुर की बेटी साक्षी मिश्रा ने रचा इतिहास: भूगोल JRF में हासिल की टॉप 10 रैंक !

सुलतानपुर की साक्षी मिश्रा ने भूगोल विषय में JRF परीक्षा में टॉप 10 रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जानें उनकी इस शानदार सफलता की कहानी।

सुलतानपुर संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

लंभुआ, सुलतानपुर। लंभुआ क्षेत्र के ग्राम हिरावनपुर की निवासी साक्षी मिश्रा ने भूगोल विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। साक्षी ने न केवल यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि जनरल कैटेगरी में टॉप 10 रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

कड़ी मेहनत और संकल्प की जीत साक्षी हिरावनपुर निवासी चिंतामणि मिश्र की पौत्री हैं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह शानदार सफलता प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक यात्रा प्रेरणादायक रही है:

  • प्रारंभिक सफलता: दिसंबर 2022 में अपने पहले ही प्रयास में UGC NET क्वालीफाई किया।
  • शिक्षा: स्नातक की पढ़ाई संजय गांधी पी.जी. कॉलेज (चौकिया) और परास्नातक (MA) KNI कॉलेज, सुलतानपुर से पूरी की।
  • PhD: जून 2023 में उन्होंने पीएचडी में प्रवेश लिया।
  • अन्य उपलब्धियां: हाल ही में उन्होंने हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक और मुख्य, दोनों चरणों में सफलता प्राप्त की है।

आंकड़ों में सफलता भूगोल विषय की इस परीक्षा में कुल 36,693 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जनरल कैटेगरी में मात्र 75 छात्रों ने क्वालीफाई किया, जिनमें साक्षी ने 99.85 परसेंटाइल के साथ टॉप 10 में जगह बनाई। उनकी इस सफलता पर उनके गांव और मित्र मंडली में खुशी की लहर है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment