पंचायत चुनाव समय पर होंगे, 75 जिलों में पहुँच चुके मतपत्र: ओम प्रकाश राजभर !

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सुलतानपुर में स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे और मतपत्र सभी 75 जिलों में पहुँच चुके हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: न्यूज़ टाइम नेशन

सुलतानपुर। जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और इसको लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम की आवश्यकता नहीं है!

चुनाव की तैयारियाँ पूरी राजभर ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों की छपाई पूरी हो चुकी है और उन्हें प्रदेश के सभी 75 जिलों में भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 तारीख को किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से तय समय-सारिणी के अनुसार ही आगे बढ़ेगी!

विधायक बेनीराम के वायरल ऑडियो पर दी प्रतिक्रिया पत्रकार वार्ता के दौरान सुभासपा विधायक बेनीराम से जुड़े नाला अतिक्रमण मामले और वायरल ऑडियो पर पूछे गए सवाल का भी राजभर ने जवाब दिया। उन्होंने अपने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि मोबाइल रिकॉर्डिंग के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है और यदि लेखपाल ऐसा दावा कर रहा है तो उसे सबूत सार्वजनिक करने चाहिए!

उन्होंने स्पष्ट किया कि:

  • नाला वास्तव में जहाँ है, वहाँ ठेकेदारों ने फ्लैट बना लिए हैं।
  • विधायक की माँग है कि नाला अपने वास्तविक स्थान से ही निकले।
  • नाले की जमीन पर विधायक का कोई मैरिज लॉन नहीं बना है और इसकी चार बार पैमाइश हो चुकी है।

Om Prakash Rajbhar Panchayat Election 2026

इस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय और सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment