सुलतानपुर एसपी चारू निगम ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और चौक क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जानें पुलिस की नई गाइडलाइंस।
सुल्तानपुर से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए नफीस खान के साथ अंकुश यादव की रिपोर्ट
सुलतानपुर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस बल में अनुशासन व शारीरिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और शस्त्रों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की!


कार्यप्रणाली और अनुशासन पर जोर एसपी ने टोलीवार ड्रिल का अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों का उत्साहवर्धन किया, वहीं कमियों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने और घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तत्पर रहने के निर्देश दिए!
SP Charu Nigam Sultanpur Police Parade


जवानों के कल्याण और सुरक्षा पर निर्देश
- मानव तस्करी: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
- भोजन की गुणवत्ता: मैस में स्वच्छता और पौष्टिक भोजन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
- अर्दली रूम: लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण और रजिस्टरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए!


चौक क्षेत्र में पैदल गश्त निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चौक इलाके में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया गया। एसपी ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मातहतों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की हिदायत दी!