इसौली विधायक ताहिर खान ने चुनाव आयोग में दी दस्तक, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप !

इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर विरोध जताया और FIR की मांग की!

सुल्तानपुर से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए नफीस खान के साथ अंकुश यादव की रिपोर्ट

सुल्तानपुर/लखनऊ। एसआईआर मतदाता सूची में कथित तौर पर गलत ढंग से नाम काटे जाने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इसौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक ताहिर खान ने इस मुद्दे को लेकर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मुलाकात की और एक मांग पत्र सौंपा!

Isauli MLA Tahir Khan CEO Lucknow Meeting

लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार का आरोप विधायक ताहिर खान ने आरोप लगाया कि इसौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में जानबूझकर और अवैध रूप से मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया और कहा कि बिना किसी ठोस आधार के बड़ी संख्या में नाम काटना निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाता है!

दोषी कर्मचारियों पर FIR की मांग मुलाकात के दौरान विधायक ने स्पष्ट रूप से मांग की कि:

  • पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की जाए!
  • पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए!
  • जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें शीघ्र पुनः जोड़ा जाए!

ताहिर खान ने चेतावनी दी कि यदि मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ और सूची को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे इस मामले को लेकर और भी कड़ा रुख अपनाएंगे!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment