विकसित भारत के संकल्प को गति देगा बजट 2026: राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख !

रामपुर में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय बजट 2026 की खूबियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि कैसे यह बजट यूपी के विकास और युवाओं के लिए गेम चेंजर साबित होगा।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर। शहर के संत शिरोमणि दास गेस्ट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख बिंदुओं को विस्तार से रखा और बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा!

यूपी बनेगा देश का ग्रोथ इंजन मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बजट 2026-27 राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और कृषि का केंद्र बनाने वाला है। उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र होने के कारण हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का सबसे बड़ा लाभार्थी बनेगा। इससे लखनऊ, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी!

बजट की 5 बड़ी सौगातें:

  1. MSME और बायोफार्मा: छोटे उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड और फार्मा क्षेत्र के लिए ‘बायोफार्मा शक्ति योजना’ से रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे।
  2. कृषि में AI का उपयोग: ‘भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म’ के जरिए किसानों को मौसम और बाजार की सटीक जानकारी मिलेगी।
  3. शिक्षा और सुरक्षा: हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण होगा और 500 कॉलेजों में एनीमेशन व गेमिंग लैब्स स्थापित की जाएंगी।
  4. स्वास्थ्य में राहत: कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है!
  5. पर्यटन: काशी, अयोध्या और मथुरा जैसे केंद्रों के लिए 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षित किया जाएगा!

लॉजिस्टिक्स और वॉटरवे पर जोर मंत्री ने बताया कि वाराणसी में गंगा नदी (नेशनल वॉटरवे-1) पर ‘इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम’ स्थापित होगा, जिससे जहाजों के रखरखाव की सुविधा मिलेगी। साथ ही, पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण से यूपी के परंपरागत उद्योगों को वैश्विक पहचान मिलेगी!

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, आकाश सक्सेना सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment