सुलतानपुर: ओवरटेक के चक्कर में खाईं में पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो आया सामने !

सुलतानपुर के लंभुआ में ओवरटेक के चक्कर में खाईं में पलटी तेज रफ्तार कार। दुर्घटना का लाइव वीडियो आया सामने। ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान।

सुलतानपुर ब्यूरो। सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लंभुआ से दुर्गापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में पलट गई। इस पूरी घटना का कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया लाइव वीडियो भी सामने आया है!

लाइव वीडियो में दिखी लापरवाही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने जैसे ही अपने से आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, वाहन पर से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो गया और कार पलटते हुए खाईं में जा गिरी। वीडियो में हादसे के वक्त कार के अंदर की चीख-पुकार और झटके स्पष्ट नजर आ रहे हैं!

स्थानीय ग्रामीणों ने दिखाया साहस दुर्घटना होते ही मौके पर मौजूद राजगीर और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ग्रामीणों की त्वरित सक्रियता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों की जान बच सकी!

क्षतिग्रस्त हुई कार, लोग सुरक्षित हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग सुरक्षित हैं, हालांकि घायलों की सटीक स्थिति और उनकी पहचान के बारे में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment