अयोध्या के लाल देवेश सिंह हुए शहीद: सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; सरकार ने की 50 लाख व नौकरी की घोषणा !

अयोध्या के लाल देवेश सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से हुए थे घायल। राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार!

अयोध्या संवाददाता – आजम खान मोनू

अयोध्या। जनपद के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर पूरे विशेन में आज उस समय हर आँख नम हो गई, जब भारतीय सेना के 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास लाया गया। शहीद देवेश सिंह 19 फरवरी को एक भीषण सैन्य वाहन हादसे का शिकार हुए थे!

भीषण हादसे में घायल हुए थे देवेश बताते चलें कि 19 फरवरी को सेना की गाड़ी करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे और 11 घायल हुए थे। देवेश सिंह को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान जांबाज देवेश सिंह ने दम तोड़ दिया और वीरगति को प्राप्त हुए!

राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा, विधायक रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और सम्मान के साथ तिरंगा परिजनों को सौंपा, जिससे पूरा माहौल भावुक हो उठा!

सरकार ने की बड़ी घोषणाएं शहीद के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव को “शहीद ग्राम” का दर्जा देने की घोषणा की है।

Martyr Devesh Singh Ayodhya Army Accident

शादी की चल रही थी तैयारी देवेश सिंह पिछले आठ वर्षों से भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे थे। तीन बहनों के इकलौते भाई देवेश की अप्रैल में शादी तय होनी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके बलिदान से पूरे क्षेत्र में गम के साथ-साथ गर्व का भी माहौल है!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment