अमेठी: जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट में सुनी जन-शिकायतें; निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी !

अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप होगा समाधान!

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास और समाज कल्याण से जुड़ी अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा!

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक शिकायतकर्ता की बात को अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर उसका लाभ पीड़ित को मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण समयबद्ध और पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए!

शासन की प्राथमिकता: जनसेवा संजय चौहान ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुनवाई के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर विवादों का निस्तारण करें ताकि फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। आज की जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित पटल पर भेजकर अविलंब रिपोर्ट मांगी गई है!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment