सारंगपुर को बड़ी सौगात: सांसद रोडमल नागर ने भेंट किया मोबाइल प्यूरीफायर और कूलिंग वाटर टैंकर !

सारंगपुर नगर पालिका को सांसद रोडमल नागर ने मोबाइल प्यूरीफायर और कूलिंग वाटर टैंकर की सौगात दी। गर्मी में जनता को मिलेगा शुद्ध और शीतल जल!

राजगढ़ संवाददाता – जावेदुल्ला

सारंगपुर। राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगरवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर द्वारा जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका परिषद को अत्याधुनिक मोबाइल प्यूरीफायर एवं कूलिंग वाटर टैंकर भेंट किया गया है!

गर्मी में मिलेगी बड़ी राहत आने वाले भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इस मोबाइल टैंकर की मदद से अब नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नागरिकों को शुद्ध और शीतल पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी!

पूजन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब आज नगर पालिका परिषद में आयोजित विशेष पूजन कार्यक्रम के दौरान इस वाहन को जनता की सेवा हेतु समर्पित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के सीएमओ, समस्त पार्षदगण और नगरपालिका कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूजन के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे नगर के विकास और जनसुविधा विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया!

सांसद रोडमल नागर की इस भेंट से स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। यह सुविधा न केवल शुद्ध पेयजल की समस्या को दूर करेगी बल्कि सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। सारंगपुर की जनता को इस नई सौगात के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment