औरैया पुलिस ने करोड़ों की जीएसटी कर चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। ₹229.50 लाख के अवैध ITC क्लेम का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार!
औरैया संवाददाता – कपिल पोरवाल
औरैया। जनपद में जीएसटी (GST) कर चोरी करने वाले एक बहुत बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) की टीम ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 4 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है!
फर्जी दस्तावेजों से बनाईं बोगस फर्में पकड़े गए आरोपियों ने 229.50 लाख रुपये की अवैध ITC का क्लेम किया था। यह गिरोह फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खातों का उपयोग कर बोगस फर्में तैयार करता था। हैरानी की बात यह है कि बिना किसी माल की वास्तविक खरीद-बिक्री के ही फर्जी इनवॉयस (Invoice) जारी कर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था!

गरीबों के दस्तावेजों का करते थे सौदा जांच में सामने आया कि आरोपी गरीब और मासूम लोगों को 10 से 15 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार, पैन और बैंक खाते हासिल कर लेते थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी किरायानामा और बिजली बिल लगाकर GST पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता था।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी पुलिस ने इस मामले में श्याम सुंदर, अशोक कुमार पासवान, महावीर शरण और विमल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई है:
- 2 लैपटॉप और 17 मोबाइल फोन!
- 8 बैंक पासबुक और 7 डेबिट कार्ड!
- 11 रजिस्टर, 12 आधार कार्ड और 20 सिम कार्ड!
- ₹6,000 की नकद राशि!
एसपी का बयान प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि इस विशेष ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए SIT टीम का गठन किया गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें कौन-कौन से बड़े कारोबारी शामिल हैं। इस बड़ी कार्रवाई से कर चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है!