बहराइच में IG अमित पाठक और SP ने भारी पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च। होली और रमजान को लेकर जिला 6 सुपर जोन और 136 सेक्टर में विभाजित। ड्रोन से होगी निगरानी!
बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान
बहराइच। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए बहराइच पुलिस ने कमर कस ली है। आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस महानिरीक्षक (IG) देवीपाटन परिक्षेत्र, श्री अमित पाठक ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर नगर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (रूट मार्च) किया!


छावनी से घंटाघर तक गूँजा सुरक्षा का संदेश IG अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक का यह पैदल मार्च छावनी क्षेत्र से शुरू होकर घंटाघर पर समाप्त हुआ। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और स्थानीय थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया!
Bahraich Police Route March IG Amit Pathak
सुरक्षा का अभेद्य किला: ड्रोन और QRT तैनात होली और रमजान के मद्देनजर जनपद की सुरक्षा को वैज्ञानिक और रणनीतिक तरीके से चाक-चौबंद किया गया है:
- विभाजन: पूरे जनपद को 06 सुपर जोन, 43 जोन और 136 सेक्टर में बांटा गया है।
- फोर्स: 02 क्यूआरटी (QRT) टीमें और 02 कंपनी पीएसी (PAC) सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
- तकनीकी निगरानी: चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 04 हाई-टेक ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं!
- होलिका दहन: जनपद में कुल 4803 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है, जहाँ विशेष सुरक्षा रहेगी।


सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स की 24×7 मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक जानकारी या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है ताकि सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके!