जौनपुर: होली पर ‘अवैध शराब’ के खिलाफ एक्शन मोड में प्रशासन; केराकत में ईंट भट्ठों और दुकानों पर छापेमारी !

जौनपुर के केराकत में होली के मद्देनजर पुलिस और आबकारी विभाग का साझा एक्शन। ईंट भट्ठों और शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग, अवैध शराब के खिलाफ सख्त चेतावनी।

जौनपुर संवाददाता – पुष्पेंद्र सिंह

केराकत, जौनपुर। आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जौनपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में केराकत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ईंट भट्ठों और शराब की दुकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया!

सीओ और आबकारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कार्रवाई क्षेत्राधिकारी (सीओ) केराकत अजीत कुमार और आबकारी निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह की देखरेख में चली इस छापेमारी से शराब विक्रेताओं और ईंट भट्ठों के आसपास अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने स्टॉक रजिस्टर की जांच करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया कि कहीं मिलावटी या अवैध शराब की बिक्री तो नहीं की जा रही है!

भट्ठा मालिकों को सख्त हिदायत चेकिंग अभियान के दौरान ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों और संचालकों को भी सचेत किया गया। सीओ अजीत कुमार ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में कहीं भी कच्ची या अवैध शराब का निर्माण करते हुए कोई पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Jaunpur Kerakat Excise Raid Holi 2026

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि होली के हुड़दंग में मिलावटी शराब का जहर घोलने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई त्योहार तक निरंतर जारी रहेगी!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment