सुल्तानपुर के पयागीपुर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सेठ पर महिला मरीज से अभद्रता और जबरन फीस वसूली का आरोप। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर की जांच!
सुल्तानपुर ब्यूरो
सुलतानपुर। जनपद के नगर क्षेत्र स्थित पयागीपुर में एक निजी क्लीनिक संचालित करने वाले मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सेठ विवादों के घेरे में हैं। आए दिन मरीजों और तीमारदारों के साथ खराब व्यवहार की शिकायतों के बीच, आज एक महिला मरीज ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मौके पर पुलिस बुला ली!

जबरन फीस वसूली और धमकाने का मामला चितौड़ी गाँव की निवासी महिला मरीज दीपिका दूबे ने आरोप लगाया कि वह इलाज के लिए डॉ. अंकुर सेठ के क्लीनिक पहुँची थी। डॉक्टर के अपने मानक के अनुसार, एक पर्चे पर पांच दिनों के भीतर दिखाने पर दोबारा फीस नहीं ली जाती है। इसके बावजूद, महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे जबरन फीस वसूली। जब दीपिका ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टर ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया!
पीड़िता ने निडरता से बुलाई पुलिस डॉक्टर के इस व्यवहार से आहत होकर दीपिका दूबे ने तत्काल 1076 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ डॉक्टर और पीड़िता के बीच काफी तीखी बहस देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस क्लीनिक के बाहर अक्सर मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर शोर-शराबा और हंगामे की स्थिति बनी रहती है!
Sultanpur Private Doctor Misbehavior Ankur Seth
मूकदर्शक बना स्वास्थ्य विभाग स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में न केवल यह क्लीनिक, बल्कि आशीर्वाद हॉस्पिटल जैसे अन्य कई निजी चिकित्सालयों के संचालकों का रवैया भी मरीजों के प्रति तानाशाही भरा रहता है। हैरानी की बात यह है कि इन शिकायतों के बावजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और स्वास्थ्य विभाग इस ओर से आँखें मूंदे हुए हैं। पीड़ितों ने मांग की है कि ऐसे संवेदनहीन डॉक्टरों के विरुद्ध जिला प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए!