मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते CBSE का बड़ा फैसला। इजरायल-ईरान युद्ध के बीच 10वीं और 12वीं की कल होने वाली परीक्षाएं रद्द। होली के बाद आएगी नई डेटशीट!
ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध की स्थितियों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) के देशों में कल आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है!

इन देशों में प्रभावित हुई परीक्षाएं खाड़ी देशों में बिगड़ते सुरक्षा हालातों के मद्देनजर सीबीएसई ने बहरीन, ईरान, कुवैत और ओमान जैसे देशों में कल की परीक्षा टाल दी है। इसके साथ ही कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी परीक्षा केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। छात्रों की सुरक्षा को बोर्ड ने सर्वोपरि माना है!
होली के बाद जारी होगी नई तिथि सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन रद्द की गई परीक्षाओं के लिए नई तिथियों की घोषणा होली के बाद की जाएगी। बोर्ड लगातार विदेश मंत्रालय और संबंधित देशों के दूतावासों के संपर्क में है ताकि छात्रों को सुरक्षित वातावरण में परीक्षा दिलाने की व्यवस्था की जा सके!
भारत में होने वाली परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेंगी। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें!