अयोध्या: हाईवे पर गुंडागर्दी करने वाला नागेश मिश्रा गिरफ्तार; ट्रक ड्राइवर को बेल्ट से पीटने का वीडियो हुआ था वायरल !

अयोध्या हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की बेल्ट से पिटाई करने वाले नागेश मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अवैध नीली बत्ती वाली XUV 300 सील। मुमताज नगर की घटना!

ब्यूरो रिपोर्ट – अयोध्या

अयोध्या। जनपद के थाना कैंट अंतर्गत मुमताज नगर हाईवे पर दबंगई दिखाने वाले एक युवक को अयोध्या पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को भी सील कर दिया है!

क्या है पूरा मामला? पिछले दिनों हाईवे पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बेल्ट से बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही अयोध्या पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

लखनऊ का रहने वाला है आरोपी पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान नागेश मिश्रा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर मामूली विवाद को लेकर नागेश ने कानून को हाथ में लिया और ड्राइवर की सरेआम पिटाई कर दी थी!

अवैध नीली बत्ती और गाड़ी सील पुलिस ने आरोपी की XUV 300 गाड़ी को भी कब्जे में लेकर सील कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस निजी वाहन पर आरोपी ने अवैध रूप से नीली बत्ती लगा रखी थी, जिसका इस्तेमाल वह रौब झाड़ने के लिए करता था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने नीली बत्ती किस अधिकार से लगाई थी।

अयोध्या पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या कानून के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment