जालौन के कोंच में पीएसी कमांडेंट अजीत कुमार सिन्हा ने जवानों का निरीक्षण किया। भोजन, आवास और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए निर्देश!
जालौन संवाददाता – अली जावेद
कोंच, जालौन। जनपद के कोंच नगर में आज पीएसी (PAC) यूनिट के कमांडेंट अजीत कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात जवानों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और उनकी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया!

जवानों के कल्याण पर दिया जोर निरीक्षण के दौरान कमांडेंट अजीत कुमार सिन्हा ने जवानों से सीधा संवाद कर उनके हालचाल जाने। उन्होंने जवानों के रहने के स्थान (बैरक), खाने-पीने की गुणवत्ता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। कमांडेंट ने व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप और संतोषजनक पाया। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी कर्तव्यनिष्ठा और कड़े अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए!

कोतवाली प्रभारी से सुरक्षा पर चर्चा निरीक्षण के क्रम में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर ने कमांडेंट से शिष्टाचार भेंट की। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें नगर की वर्तमान सुरक्षा स्थिति और शांति व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस और पीएसी के समन्वय से नगर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने दी जाएगी!
PAC Commandant Ajit Kumar Sinha Konch Inspection
अनुशासन सर्वोपरि कमांडेंट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जवानों की छोटी-बड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए ताकि वे मानसिक रूप से फिट रहकर अपनी सेवाएं दे सकें। इस निरीक्षण से पीएसी कैंप में मुस्तैदी और अनुशासन का माहौल और मजबूत हुआ है!