सुल्तानपुर: मां की डांट से आहत होकर युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग; 24 घंटे बाद भी जारी है सर्च अभियान !

सुल्तानपुर के हलियापुर में होली पर मां की डांट से आहत होकर युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग। 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF की टीम कर रही है तलाश!

ब्यूरो रिपोर्ट – सुलतानपुर

सुलतानपुर। जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र में होली के उल्लास के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 20 वर्षीय युवती ने आमघाट पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है!

क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, हलियापुर के गोहानिया गांव निवासी मनीषा (20) पुत्री रमई निषाद बुधवार दोपहर आमघाट पुल पर पहुँची और अचानक नदी के गहरे पानी में कूद गई। बताया जा रहा है कि होली के दिन एक युवक द्वारा मनीषा को रंग लगा दिया गया था, जिस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। मां की इसी डांट से आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया!

Sultanpur Haliapur Gomti River Jump Case

सर्च अभियान में जुटी SDRF की टीम सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। जब सफलता नहीं मिली, तो प्रशासन ने SDRF (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया। गोमती की तेज लहरों के बीच टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक मनीषा का कुछ पता नहीं चल सका है!

थानाध्यक्ष का बयान थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि पुलिस और रेस्क्यू टीम पूरी मुस्तैदी के साथ नदी में तलाश कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment