जालौन: परीक्षा देने जा रही महिला को ससुरालियों ने बीच सड़क पर पीटा; देवर पर रास्ता रोककर धमकाने का आरोप !

जालौन के कोंच में परीक्षा देने जा रही महिला को पति, सास और देवर ने बीच रास्ते में रोका और मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है!

जालौन संवाददाता – अली जावेद

कोंच, जालौन। शिक्षा की राह में रोड़ा अटकाने और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पति, सास और देवर पर मारपीट करने और परीक्षा देने जाते समय रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है!

रास्ते में रोककर की मारपीट कोंच के आजाद नगर निवासी साहिबा पत्नी जीशान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 मार्च 2026 को वह अपनी मां के साथ परीक्षा (पेपर) देने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति जीशान, सास कदीरन और देवर ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया!

दोबारा रास्ता रोककर दी धमकी महिला का आरोप है कि पुलिस के हटने के बाद जब वह कोंच से बाहर ग्राम अण्डा के पास पहुँची, तो उसके देवर फ़रमान और कुछ अज्ञात लोगों ने फिर से उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने साहिबा पर घर वापस जाने का दबाव बनाया और आगे जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद महिला किसी तरह वहां से बचकर निकली!

Jalaun Konch Woman Assault Husband In-laws Complaint

न्याय की गुहार पीड़िता साहिबा अब काफी डरी हुई है। उसने कोतवाली प्रभारी से शिकायत कर अपने और अपनी मां के लिए सुरक्षा की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे ससुराल पक्ष से अपनी जान का खतरा है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामला संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment