आज बात चंदौली और वहां पैदा हुए एक ऐसे बछड़े की जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई है…इस अजीबो गरीब बछड़े को देखकर सभी हैरान है.. कुछ इसे दैवीय चमत्कार मान रहें है तो वहीं कुछ इसे कुदरत का करिश्मा मान…लेकिन ये तस्वीरें और इसकी सच्चाई जानकर बेशक आपके भी होश उड़ जाएंगे…
तस्वीरे चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव की है.. जहां रहने वाले अरविंद यादव की गाय ने कल रविवार यानी 13 जून को दो मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया.. अरविंद मौके पर मौजूद रहें.. ये गाय का पहला बच्चा था लिहाजा अरविंद का पूरा परिवार परेशान था की सब कुछ अच्छे से हो जाए…
गाय ने जैसे ही बछड़े को जन्म दिया तो सभी के पैरो तले जमीन खिसक गई.. क्योकिं आज से पहले उनमे से किसी ने भी इतना अजीब बछड़ा नहीं देखा था.. एक ही शरीर में दो मुंह के साथ दो आंख और दो नाक भी है,,,इस वक्त ये बछड़ा सभी के लिए आक्रषर्ण का केंद्र बन गया..
गांव में जैसे ही इस बात की खबर फैली तो लोग इस अजीबोगरीब बछड़े को देखने के लिए अरविंद के घर पहुंच गए… देखते ही देखते वहां सैंकड़ो की भीड़ इक्टठा हो गई… कुछ इसे दैवीय चमत्कार मान रहें थे तो वहीं कुछ इसे कुदरत का खेल समझ रहें है.. आस्था में डूबे कुछ लोग तो बछड़े को देख उसके सामने हाथ जोड़ उसका आर्शीवाद लेने लगे..
लोगो की भीड़ तो इकट्ठा होती रही लेकिन भीड़ से परेशान ना होकर अरविंद और उनका परिवार बछड़े औऱ उसकी मां दोनो की देखभाल में जुट गए..