गुजरात के मुख्यमंत्री पद से अचानक विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद से ही इसके कारणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खुद रूपाणी ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया तो वहीं राजनीतिक गलियारों में इसे चुनाव से पहले मजबूत चेहरे को आगे करने की पहल बताया जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने विजय रूपाणी के इस्तीफे को लेकर अलग ही दावा किया है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस और बीजेपी के आंतरिक सर्वे में हार मिलती देख रूपाणी की कुर्सी गई है। बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव में अब 15 महीने से भी कम का समय बचा है।
हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया है, ‘मुख्यमंत्री रूपाणी को बदलने का प्रमुख कारण!! अगस्त में आरएसएस और भाजपा का गुप्त सर्वे चौंकाने वाला था। कांग्रेस के 43% वोट और 96-100 सीट, भाजपा को 38% वोट और 80-84 सीट, आप को 3% वोट और 0 सीट, मीम को 1% वोट और 0 सीट और सभी निर्दलीय को 15% वोट और 4 सीट मिल रही थी।’
मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा गुजरात की जनता को गुमराह करने के लिए लिया गया फ़ैसला हैं। लेकिन असली परिवर्तन अगले वर्ष चुनावों के बाद आएगा, जब जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। pic.twitter.com/LdostxyqeE
— Hardik Patel (@HardikPatel_) September 11, 2021