Breaking NewsPolitics NewsUttar Pradesh

UP Election: चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक, 14 जिलों के ढाई करोड़ मतदाता चुनेंगे 71 विधायक

UP BY ELECTION 2020 7 SEATS VOTING ON 3 NOV HISTORY AND CANDIDATES OF DIFFERENT PARTIES | UP में 7 सीटों पर उपचुनाव की जंग, जानिए इतिहास, किस पार्टी से कौन मैदान में?

चुनाव आयोग की बैठक में बताया गया कि इस बार मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों में दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता 71 विधायकों का चुनाव करेंगे। इसके लिए हर बूथ पर उचित और पारदर्शी व्यवस्था का निर्देश दिया गया। उप निर्वाचन आयुक्त डा. चंद्रभूषण कुमार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के समक्ष बैठक में मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह, मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और सहारनपुर कमिश्नर डा. लोकेश एम ने मतदाताओं की संख्या और बूथों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

मेरठ मंडल में 1.16 करोड़ मतदाता देंगे 13,299 बूथों पर वोट

कमिश्नर ने बताया कि मेरठ मंडल में 13299 मतदेय स्थल (बूथ) हैं, जिसमें से मेरठ में 2947, गाजियाबाद में 3353, गौतमबुद्धनगर में 1754, बुलंदशहर में 3070, बागपत में 1047, हापुड़ में 1128 हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ मंडल में 4944 मतदान केंद्र हैं, जिसमें मेरठ 1171, गाजियाबाद 728, गौतमबुद्धनगर 552, बुलंदशहर 1515, बागपत 522 व हापुड़ में 456 हैं।  उन्होंने बताया कि सात दिसंबर 2021 तक मंडल में एक करोड़ 16 लाख 65 हजार 133 मतदाता हैं, जिसमें से 63 लाख 82 हजार 493 पुरुष, 52 लाख 81 हजार 931 महिलाएं, अन्य 709 हैं। मेरठ में 25 लाख 67 हजार 515, गाजियाबाद में 28 लाख 77 हजार 947, गौतमबुद्धनगर में 15 लाख 77 हजार 818, बुलंदशहर में 25 लाख 86 हजार 359 वोटर हैं। बागपत में नौ लाख 48 हजार 707 और हापुड़ में 11 लाख छह हजार 787 वोटर हैं।

prayagraj news 1618517660

मुरादाबाद में 96.56 लाख वोटर  देंगे 11,247 बूथों पर वोट

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 11 हजार 247 बूथ हैं, जिसमें मुरादाबाद में 2667, अमरोहा में 1601, बिजनौर 3111, सम्भल 1810 व रामपुर में 2058 हैं।  उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 5751 मतदान केंद्र हैं, जिसमें मुरादाबाद में 1139, अमरोहा में 915, बिजनौर में 1671, सम्भल में 903, रामपुर में 1123 हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर 2021 तक मुरादाबाद मंडल में 96 लाख 56 हजार 675 मतदाता हैं, जिसमें से 51 लाख 44 हजार 681 पुरुष, 45 लाख 11 हजार 262 महिलाएं, अन्य 732 हैं।  मुरादाबाद में 12 लाख 65 पुरुष, 11.07 लाख महिलाएं व 134 अन्य हैं। अमरोहा में सात लाख एक हजार 556 पुरुष, 6 लाख 30 हजार 372 महिलाएं व 91 अन्य हैं। बिजनौर में 14 लाख 33 हजार 106 पुरुष, 12 लाख 64 हजार 182 महिलाएं व 137 अन्य हैं। सम्भल में 8 लाख 45 हजार 409 पुरुष, 7 लाख 24 हजार 512 महिलाएं व 152 अन्य हैं। रामपुर में 8 लाख 99 हजार 377 पुरुष, 7 लाख 84 हजार 573 महिलाएं व 218 अन्य हैं।

915586 untitled 2021 09 05t213025.542

सहारनपुर मंडल में 55.30 लाख वोटर देंगे 6268 बूथों पर वोट

सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डा लोकेश एम ने बताया कि सहारनपुर मंडल में 6268 मतदेय स्थल (बूथ) हैं। सहारनपुर में 2950, मुजफ्फरनगर में 2251 व शामली में 1067 हैं। उन्होंने बताया कि सहारनपुर मंडल में 2629 मतदान केंद्र हैं, जिसमें सहारनपुर में 1308, मुजफ्फरनगर 862 व शामली में 459 हैं।
उन्होंने सहारनपुर मंडल की तैयारियों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2021 तक सहारनपुर मंडल में 55 लाख 30 हजार 207 मतदाता हैं। सहारनपुर में 13 लाख 53 हजार 560 पुरुष, 12 लाख एक हजार 516 महिलाएं व 120 अन्य हैं। पांच दिसंबर 2021 तक मुजफ्फरनगर में 10 लाख 84 हजार 645 पुरुष, नौ लाख 36 हजार 733 महिलाएं व 122 अन्य हैं। 11 दिसंबर 2021 तक शामली में पांच लाख 16 हजार 821 पुरुष, चार लाख 36 हजार 612 महिलाएं व 78 अन्य हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button