9 निकायों में कांग्रेस का कब्जा, 1 में BJP की जीत

priyankagandhi 1613374419

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। नगर पंचायतों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है, वहीं पांच नगर पालिकाओं में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा को जीत मिली है। सबसे रोचक खैरागढ़ नगर पालिका का परिणाम हो गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा को 10-10 सीटें मिली हैं। अब यहां किसकी सरकार बनेगी यह बड़ा सवाल है। नगर निगम रिसाली में भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। वहीं भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के ज्यादा सीट आए हैं। बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है। 70 सीट वाले भिलाई नगर में कांटे की टक्कर है। रिसाली में भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

भिलाई-चरोदा नगर निगम की महापौर रही चंद्रकांता की हार 

भिलाई-चरोदा नगर निगम से एक बड़ी खबर आ रही है। भिलाई-चरोदा नगर निगम की महापौर रहीं चंद्रकांता मांडले चुनाव हार गई है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है। भिलाई-चरोदा निगम में इस चुनाव से पहले भाजपा का कब्जा था, वह अब कांग्रेस की झोली में जाते दिख रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान भी इसी नगरीय निकाय में है।

priyankagandhivisitgorakhpur 1635692199

बस्तर संभाग में सभी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत 

बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगर पंचायत के पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। इधर भैरमगढ़ नगर पंचायत में भी 10 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है तो वहीं 5 वार्डों पर भाजपा को जीत मिली है। सुकमा जिले के कोंटा नगरी निकाय में 15 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, जबकि एक पर भाजपा आगे है। कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में भी 11 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अन्य 4 वार्डों में भाजपा ने कब्जा जमाया है।

जामुल में भाजपा तो बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा, सारंगढ़ में कांग्रेस  
बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने 11 वार्ड और बीजेपी ने 7 वार्ड और 2 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।  जामुल नगर पालिका में भाजपा को 10 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। शिवपुर चरचा, सांरगढ़ में कांग्रेस के ज्यादा प्रत्याशी जीतकर आए हैं।

नगर पालिक निगम (रुझान-परिणाम)  
भिलाई – (70 सीट)    – कांग्रेस 30, भाजपा 27, निर्दलीय 13
भिलाई-चरोदा (40 सीट) – कांग्रेस 22, भाजपा 14, निर्दलीय 03
बीरगांव (40 सीट)     – कांग्रेस 19, भाजपा 09, निर्दलीय 12
रिसाली (40 सीट)     – कांग्रेस 16, भाजपा 16, निर्दलीय 08

नगर पंचायतों के परिणाम 
कोंटा  (15 सीट)  –        – कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
भोपालपट्टनम (15 सीट) – कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0
भैरमगढ़ (15 सीट)        – कांग्रेस 12, भाजपा 3, निर्दलीय 0
नरहरपुर  (15 सीट)       – कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0
प्रेमनगर (15 सीट)         – कांग्रेस 11, भाजपा  2, निर्दलीय 2
मारो (15 सीट)              – कांग्रेस 09, भाजपा 5, निर्दलीय 1

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment