Breaking NewsIndia NewsJammu & Kashmir

वैष्णो देवी धाम में मची भगदड़, अभी तक 12 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़ मचने की जानकारी आ रही है। भगदड़ में कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। फिलहाल राहत

navbharat times

नए साल का पहला दिन माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए 12 श्रद्धालुओं के लिए काल बनकर आया। देश-दुनिया जब नए साल के जश्न में डूबी थी उसी दौरान करीब सवा दो बजे माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़ की दर्दनाक घटना हुई। इसमें अभी तक मिली आधिकारिक जानकारी में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 20 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। यह भगदड़ क्यों मची, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

जम्मू में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 20 लोग घायल हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान जुटे हुए हैं। हजारों भक्त साल के पहले दिन मां के दर्शन के लिए वैष्णो देवी भवन पहुंचते हैं।

rajexpress 2021 06 f97f4c63 f293 4afd 9370 fa0724d7d761 Raj Express Fire brokeout in mandir in kashmir

मरने वालों के परिवार वालों को 10 लाख और घायलों को 2 लाख
इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। एलजी मनोज सिन्हा ने मरने वालों के परिवार वालों को 10 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

डॉ गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुताबिक माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में अभी तक 12 लोगों की मौत बताई जा रही है। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जाया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button