Breaking NewsDelhiIndia News

JNU में Phd की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले 1000 सीसीटीवी फुटेज

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 17 जनवरी की रात पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मुनिरका से की है। आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी अक्षय दोलई के रूप में हुई है।

Set up Covid care centre at JNU in 2 weeks, HC tells Delhi govt | Latest News Delhi - Hindustan Times

 

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे की हालत में था। तकरीबन 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। आरोपी के कब्जे से मिले सामान में छात्रा का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, कपड़े आदि बरामद हुए हैं। आरोपी भीकाजी कामा प्लेस स्थिति मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था।

दक्षिणी दिल्ली पुलिस जिला डीसीपी ने गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेएनयू की छात्रा से दुष्कर्म की सूचना 17 जनवरी को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी बीच 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी गिरफ्त में आया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button