Breaking NewsSports News

शरत कमल ने टेबल टेनिस में दिलाया पीला तमगा; पुरुष हॉकी में भारत को मिला रजत

कॉमवेल्थ गेम्स 2022 का आज आखिरी दिन है। भारत 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 62 पदक जीत चुका है। मेडल टैली में टीम इंडिया इस समय चौथे पायदान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारतीय एथलीट्स की नजरें मेडल के खाते को बढ़ाने पर होगी। पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता। सिंधु की इस जीत के साथ भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पीवी सिंधु के अलावा लक्ष्य सेन और सात्विक और चिराग की जोड़ी गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-7 से हार का सामना करना पड़ा है।

6:40  PM राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने का भारत का सपना अधूरा ही रहा और एकतरफा फाइनल में विश्व चैम्पियन टीम के हाथों 0-7 से शर्मनाक हार के बाद उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 

5: 58 PM टेबल टेनिस: अचंता शरत कमल ने के लियाम पिचफोर्ड को 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-7 से हराकर पुरुष एकल मैच में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 

5: 48 PM बैडमिंटन: सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में इंग्लैंड के बेन लेन / सीन वेंडी को 21-15, 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

5:23 PM टेबल टेनिस: पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच अचंता शरl कमल इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड के खिलाफ पहला गेम 11-13 से हार गए हैं। 

5:08 PM साथियान ज्ञानशेखरन ने टेबल टेनिस पुरुष एकल में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। साथियान ज्ञानशेखरन ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 4-3 से हराकर पुरुष एकल का कांस्य पदक जीता।

4:57 PM लक्ष्य सेन प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाले चौथे भारतीय हैं। भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों के एक ही संस्करण में पुरुष और महिला बैडमिंटन एकल दोनों स्वर्ण जीते हैं।

4:45 PM टेबल टेनिस: साथियान पुरुष एकल कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल के खिलाफ छठा गेम 12-10 से हार गए। मैच के विनर का फैसला सातवें गेम में होगा। 

4:35 PM भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में मलेशिया के एनजी त्ज़े योंग को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता है। लक्ष्य सेन ने मलेशिया के योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। किदांबी श्रीकांत को कांस्य पदक मिला।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button