BiharBreaking News

लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 की उम्र में की शादी, 9 साल छोटी वकील बनीं दुल्हन

झारखंड के गोड्डा का एक प्रेस प्रंसग इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जिले के एक वकील और जज की यूनिक लव स्टोरी सुर्खियां बटोर रही है। दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके है। जज की उम्र 59 साल है जबकि उन्होंने नौ साल छोटी और बीजेपी नेता से शादी की है। दूल्हा बने जज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के मामले में सजा सुनाकर खबरों में आए थे। जज अगले साल सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाले हैं।

जज का नाम शिवपाल सिंह है जबकि उनकी दुल्हन का नाम नूतन तिवारी है। जज 59 साल के तो पत्नी 50 साल की हैं। कड़क मिजाज सिंह चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सजा सुनाकर चर्चा में आए थे। हालांकि वे वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम को अपना दिल दे बैठे। नूतन को झारखंड की तेजतर्रार भाजपा नेता के तौर पर भी जाना जाता है। गोड्डा के एक वकील इस शादी के गवाह बने।

वकील ने बताया कि जज शिवपाल सिंह की पत्नी का लगभग दो दशक पहले निधन हो गया था। वहीं गोड्डा की वकील नूतन के पति की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की है। जज शिवपाल के दो बेटे हैं जबकि नूतन का भी एक बेटा है। जज शिवपाल सिंह लगभग तीन साल से गोड्डा में जज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दोनों के बीच प्यार की यह खिचड़ी कब पकी इसका पता साथी वकीलों को कानों काम नहीं चला। इस शादी पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button