Breaking NewsPolitics News

बिहार विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास? जानें क्या बोले चिराग पासवान

बिहार में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। लोजपा (रामविलास) उपचुनाव में क्या बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी या अलग से प्रत्याशी उतारेगी, इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई है। चिराग का कहना है कि अभी पार्टी ने फैसला नहीं लिया है, मंथन जारी है।

लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। लेकिन निर्णय की जानकारी उन्हें नहीं है। वे जल्द निर्णय लेंगे। चिराग ने कहा कि शनिवार को रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि है। उन्होंने वादा किया था कि बिहार में और पूरे देश में उनकी प्रतिमा लगाएंगे। बिहार के हर जिले में भी उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी शुरुआत हाजीपुर से हो गई है।

नीतीश कुमार बिहार विरोधी : चिराग

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा। उन्होंने नीतीश को बिहार विरोधी करार दिया। चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की हर नीति, हर फैसला बिहार की जनता के विरोध में ही रहता है। बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। वे जहां भी जाते हैं उनकी बुराई करना नहीं भूलते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चिराग अपने चाचा पशुपति पारस के साथ गतिरोध को दरकिनार करते हुए दोबारा एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button