Amazon के Jeff Bezos फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Amazon के Jeff Bezos एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए है। आपको बता दें की टेस्ला के एलन मास्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।

bezos 1 1595479519
ब्लमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के अनुसार सोमवार को टेस्ला के शेयरो में अचानक भारी गिरावट आने की वजह से मस्क की संपत्ति में 15.2 बिलियन डॉलर की कमी आई है और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिकJeff Bezos की कुल संपत्ति की कीमत 186 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं। वहीं, एलन मस्क के पास कुल 183 बिलियन डॉलर की प्रोपर्टी है और वह इस इंडेक्स में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति का मूल्यांकन 135 बिलियन डॉलर किया गया है। वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास 118 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है और वह चौथे स्थान पर हैं। Facebook के मार्क जुकरबर्ग इस सूची में 98.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

Google के सह-संस्थापक की कुल संपत्ति का मूल्यांकन 94.9 बिलियन डॉलर किया गया है और वह छठें स्थान पर हैं। अमेरिका के वारेन बफे की कुल प्रोपर्टी 93.0 बिलियन डॉलर की है और वह इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई बिन के पास 91.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह आठवें स्थान पर हैं।

 

Exit mobile version