अमेठी के 53 छात्र शैक्षिक भ्रमण पर नई दिल्ली रवाना, उच्च शिक्षा से होंगे रूबरू!

अमेठी से माध्यमिक शिक्षा विभाग के 53 छात्र शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के लिए नई दिल्ली रवाना हुए, जहां वे IIT दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय और राष्ट्रपति भवन सहित प्रमुख संस्थानों का भ्रमण करेंगे!

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी!
जनपद अमेठी के माध्यमिक शिक्षा विभाग के 53 छात्र आज शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के लिए नई दिल्ली रवाना हुए!
इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों तथा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है!

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, राष्ट्रपति भवन सहित अन्य प्रमुख शैक्षिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे!
इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थानों की कार्यप्रणाली, शैक्षिक वातावरण एवं उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी!

डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक एक्सपोजर विजिट से छात्रों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनके करियर विकल्पों का दायरा विस्तृत होता है!
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से जुड़कर छात्र प्रेरणा प्राप्त करते हैं और भविष्य की दिशा तय करने में उन्हें मार्गदर्शन मिलता है!

भ्रमण के दौरान छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं!
यह शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन और अनुभव वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment