अमेठी: अमर शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन, दी गई श्रद्धांजलि!

अमेठी कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की!

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। शासन के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया! इस अवसर पर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया!

मौन धारण के माध्यम से अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संदेश दिया गया! उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को मार्गदर्शन देता रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा!

यह कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment