अमेठी में जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।


जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि न केवल समस्याओं का समाधान हो, बल्कि उनके निपटारे की गुणवत्ता भी उत्तम हो।
जनसुनवाई में कई नागरिकों ने अपने मुद्दे और समस्याएं रखी, जिनमें प्रशासनिक, विकासात्मक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मामले शामिल थे।