अमेठी में DM जनसुनवाई, जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश !

अमेठी कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादी पूरी तरह संतुष्ट हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में अन्य विभागों के सहयोग की आवश्यकता हो, उनमें आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही की जाए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है और इसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment