अमेठी में ग्राम चौपाल आयोजित: CDO सचिन कुमार सिंह ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

अमेठी संवाददाता :- मोहम्मद तौफ़ीक़

अमेठी के विकासखंड गौरीगंज की ग्राम पंचायत सराय बरवबंड सिंह में 27 नवंबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

WhatsApp Image 2025 11 27 at 6.25.01 PM

अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सचिन कुमार सिंह द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर 2025 को विकासखंड गौरीगंज की ग्राम पंचायत सराय बरवबंड सिंह में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

चौपाल की शुरुआत पंचायत सचिव द्वारा ग्राम पंचायत की सामान्य जानकारी प्रस्तुत करने से हुई। बताया गया कि ग्राम पंचायत में दो राजस्व ग्राम—सराय बरवबंड सिंह और धनी जलालपुर शामिल हैं। पंचायत में कुल 295 परिवार निवासरत हैं, जिनमें 174 परिवार सराय बरवबंड सिंह और 121 परिवार धनी जलालपुर में रहते हैं। दोनों ग्रामों की कुल संयुक्त जनसंख्या 1669 है। इनमें से 984 लोग सराय बरवबंड सिंह जबकि 685 लोग धनी जलालपुर में रहते हैं। ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति की आबादी 381 है। ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय तथा कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरपीपुर लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती हैं।

WhatsApp Image 2025 11 27 at 6.25.00 PM 2

ग्राम चौपाल में परियोजना निदेशक एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी गौरीगंज ऐश्वर्य यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज मोहन मिश्र, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी सरला कनौजिया, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सहायक विकास अधिकारी कृषि, ग्राम प्रधान फैजल अंसारी, पंचायत सचिव महेश चंद्र मिश्रा, कोटेदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि लेखपाल, ग्राम रोजगार सेवक, एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एसएआर कार्य में व्यस्त होने के कारण चौपाल में उपस्थित नहीं हो सके।

चौपाल के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई—

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)

ग्राम पंचायत में कुल 424 किसान पंजीकृत पाए गए। उपस्थित लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें योजना की किस्तें समय से मिल रही हैं। सीडीओ ने निर्देश दिया कि ऐसे किसान जो किसी कारणवश निष्क्रिय हैं, उन्हें पुनः सक्रिय कर योजना का लाभ दिलाया जाए।

पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय अन्न योजना

ग्राम पंचायत में 183 पात्र गृहस्थी और 94 अंत्योदय कार्डधारक हैं। लाभार्थियों ने पुष्टि की कि उन्हें नियमित रूप से राशन प्राप्त हो रहा है।

WhatsApp Image 2025 11 27 at 6.25.00 PM 1

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज–2

ग्राम पंचायत में कुल 37 लाभार्थियों को शौचालय उपलब्ध कराए जा चुके हैं। सभी लाभार्थियों ने किस्तें मिलने की पुष्टि की। सीडीओ ने निर्देश दिया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करे, साथ ही पात्र लोगों का सर्वे कर सूची जनपद स्तर पर भेजी जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)

ग्राम पंचायत में 20 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 141 लोगों का सर्वे भी फीड किया गया है। लाभार्थियों ने पुष्टि की कि उन्हें आवास मिल चुके हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)

ग्राम पंचायत में कुल 5 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। समूह सखी ने समूह की गतिविधियों, वित्तीय अनुशासन एवं आजीविका कार्यों की जानकारी दी। सीडीओ ने निर्देश दिया कि महिलाओं को उनके कौशल के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध करा उनकी आय बढ़ाई जाए।

WhatsApp Image 2025 11 27 at 6.25.00 PM 3

पेंशन योजनाएँ

ग्राम पंचायत में 124 वृद्धावस्था पेंशन, 43 निराश्रित महिला पेंशन और 5 दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थी शामिल हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें समय पर पेंशन प्राप्त हो रही है। ग्राम चौपाल के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

  • ग्राम पंचायत में कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं से वंचित न रहे।
  • स्वच्छता व्यवस्था नियमित रूप से बनी रहे।
  • स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संसाधनों को बढ़ावा दिया जाए।
  • सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं की प्रगति की सतत निगरानी करें।
  • ग्रामीणों को योजनाओं की अधिकतम जानकारी और लाभ सुनिश्चित किए जाएँ।

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएँ रखीं जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment