अमेठी के मुंशीगंज थाना अंतर्गत एक युवक का शव बाग में फांसी के फंदे से लटकता मिला। युवक अहमदाबाद से लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक
अमेठी। जनपद के थाना मुंशीगंज अंतर्गत कन्हई का पुरवा पूरब गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित एक बाग में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान राजकुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है!
दो दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा था मृतक परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार गुजरात के अहमदाबाद में रहकर काम करता था। वह इसी शुक्रवार को अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, तो गांव के पास एक बाग में उसका शव पेड़ से लटका मिला!

पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुंशीगंज पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!
Amethi Munshiganj Youth Dead Body Found

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल युवक के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है!