अमेठी को मिले नए पुलिस अधीक्षक: सरवणन टी. ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता !

अमेठी में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा विशेष फोकस।

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी।
शुक्रवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. का जनपद अमेठी में आगमन हुआ, जिसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आमजन की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसके लिए थानों पर पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहेगा। आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

नवागत पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करने से जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment