अमेठी में सर्राफा दुकानों पर लगे पोस्टर से मचा हड़कंप, चेहरे खोलकर खरीदारी की अपील पर गरमाई चर्चा!

अमेठी में सर्राफा दुकानों पर सुरक्षा को लेकर लगाए गए पोस्टर सोशल मीडिया और बाजार में चर्चा का विषय बने! चेहरे खोलकर खरीदारी की अपील पर उठे सवाल!

अमेठी। अमेठी जिले में सर्राफा की दुकानों पर लगाए गए एक पोस्टर ने बाजार से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा को गरमा दिया है!

सर्राफा दुकानों पर लगाए गए पोस्टर में ग्राहकों से अपील की गई है कि दुकान के अंदर चेहरा खुला रखकर ही खरीदारी करें! इस पोस्टर को दुकानों की सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया जा रहा है!

ज्वेलरी दुकानों पर बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए इसे एहतियातन कदम माना जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं!

बताया जा रहा है कि फेसबुक पर किसी अन्य स्थान पर लगे इसी तरह के पोस्टर को देखकर यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद अमेठी में भी सर्राफा दुकानों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए!

हालांकि बाजार में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह पोस्टर सिर्फ नाम के लिए लगाए गए हैं या वास्तव में इनका सख्ती से अनुपालन भी कराया जाएगा!

व्यवहारिक अड़चनों और सामाजिक परिस्थितियों के बीच यह नियम किस हद तक प्रभावी होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा!

फिलहाल इतना तय है कि सर्राफा दुकानों पर लगा यह पोस्टर चर्चा का केंद्र जरूर बन गया है और बाजार में इसे लेकर लोगों के बीच बातचीत तेज हो गई है!

अमेठी से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए मोहम्मद तौफीक की रिपोर्ट!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment