अमेठी। संवाददाता – मोहम्मद तौफ़ीक़
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी के गौरीगंज स्थित जिला चिकित्सालय में “सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री एवं अमेठी प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी मौजूद रहे।

वृक्षारोपण और हरित भारत का संकल्प
कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही मरीजों को फल वितरित किए गए।
स्वास्थ्य कैम्प और महिला सशक्तिकरण
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री सतीश शर्मा, MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का भी आयोजन हुआ। वर्चुअल माध्यम से इससे जुड़कर प्रतिभागियों ने इस पहल को जनकल्याणकारी बताया।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, जागरूकता और सुरक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे परिवार और समाज दोनों को नई ऊर्जा मिल सके।
विकसित भारत 2047 का संकल्प
अमेठी गौरीगंज से पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “विकसित भारत 2047” का सपना तभी साकार होगा, जब नारी शक्ति सशक्त होगी और पर्यावरण संरक्षित रहेगा। यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण को नई दिशा देगा।
सम्मान और स्वागत
पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने राज्य मंत्री सतीश शर्मा और MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।