अमेठी के गौरीगंज से अयोध्या तक सनातन हिंदू एकता पद यात्रा की शुरुआत हुई। बसंत तिवारी के नेतृत्व में निकली तीन दिवसीय यात्रा का उद्देश्य सनातन हिंदू एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक
अमेठी। अमेठी जिले के गौरीगंज से अयोध्या धाम तक सनातन हिंदू एकता पद यात्रा का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। इस पद यात्रा का नेतृत्व बसंत तिवारी कर रहे हैं, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक शामिल हुए। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन हिंदू एकता को सशक्त बनाना और समाज में आपसी समरसता को बढ़ावा देना है।



बसंत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय पद यात्रा रामगंज और मुसाफिरखाना होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है।