लखनऊ में अटल जन्मशताब्दी समारोह 2025 का शुभारंभ – छात्रों ने दिखाई देशभक्ति और प्रतिभा |

लखनऊ | भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ध्रुवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “अटल जन्मशताब्दी समारोह 2025” का शुभारंभ आज लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों में हुआ।

WhatsApp Image 2025 11 12 at 16.33.10

पहले दिन SKY पब्लिक स्कूल, गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज और प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से अटल जी के विचारों, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा ली। विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण उल्लासपूर्ण रहा।कार्यक्रम में ध्रुवी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पियूष चंदन, SKY पब्लिक स्कूल की वाइस प्रिंसिपल लूसी लियो मैडम, गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज की पिंकी शुक्ला और प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री आर.डी. मौर्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 12 at 16.34.32

सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें अटल जी के आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया।अटल जन्मशताब्दी समारोह 2025 के अंतर्गत आने वाले दिनों में सेमिनार, पैनल चर्चा, सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment