अयोध्या चौक सब्जी मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाया गया !

अयोध्या के चौक सब्जी मंडी क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया। अयोध्या विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात।

अयोध्या संवाददाता – आज़म खान मोनू

अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चौक सब्जी मंडी में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजता नजर आया। प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण को लेकर नगर निगम द्वारा चिन्हित भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया। यह कार्रवाई अयोध्या विकास प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

चौक क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कॉम्प्लेक्स के पास अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी एवं नगर कोतवाल अश्वनी पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र कुमार सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि चौक क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए पहले चरण में अधिकांश अतिक्रमण हटाए जा चुके थे और सभी अतिक्रमणकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वैकल्पिक आवास भी उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद करीब 20 परिवारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी।

कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा विरोध भी किया गया। एक महिला ने कहा कि उन्हें उसी स्थान पर प्रधानमंत्री आवास दिया जाए, जहां वे वर्तमान में रह रही हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment